अररिया: अररिया के फारबिसगंज में निजी अस्पताल में धावा दल टीम पर हमला, बंधक बनाए जाने का आरोप; दोनों पक्षों में हुई मारपीट
Araria, Araria | Feb 12, 2026 अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार को एक निजी अस्पताल में जांच टीम और चिकित्सकों के बीच हुई हिंसक झड़प ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। जिला प्रशासन द्वारा गठित धावा दल की टीम को बचपन न्यू एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (रेफरल अस्पताल रोड स्थित में जांच के दौरान बंधक बनाए जाने और मारपीट का आरोप लगा है।