अररिया: समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर जिले के ट्रैक्टर चालक और किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Araria, Araria | Feb 12, 2026 अररिया में ट्रैक्टर चालकों और किसानों ने अवैध वसूली, उत्पीड़न एवं बिचौलियों की भूमिका के खिलाफ जोरदार धरना दिया। सैकड़ों की संख्या में लोग धरना स्थल पर जुटे और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। धरना एवं बैठक की अगुवाई समाजसेवी फैसल जावेद यासीन ने, शहीद आलम, मोहम्मद ग़ालिब, मुन्ना रही ने संयुक्त रूप से की की।