पांकी: आबून एवं बिक्रा के जंगली क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध अफीम/पोस्ता की खेती नष्ट की
Panki, Palamu | Feb 8, 2026 पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम आबून एवं बिक्रा के जंगली क्षेत्र में रविवार को वन भूमि एवं गैर मजरूआ भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। इस क्रम में वन भूमि में करीब 02 एकड़ एवं गैर मजरूआ भूमि में करीब 03 एकड़, कुल मिलाकर लगभग 05 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से लगी अफीम/पोस्ता की फसल को नष्ट किया गया।