विष्णुगढ़: बौधा डैम के सौंदर्य से मोहित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, कहा- पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित
विष्णुगढ़। भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद जयंत सिन्हा ने टाटीझरिया के बौधा डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान बौधा डैम के प्राकृतिक सौंदर्य को देख वो मोहित हो गए और कहा कि जल्द ही पर्यटन स्थल के तौर पर इसे विकसित करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने बौधा डैम को पर्यटन स्थल बनाने से संबंधित विषयों को विभाग और अधिकारियों को सुपुर्द करने की बात कही।