मथुरा: जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर योगेश्वर श्री कृष्णा रखने की मांग, दिनेश फलहारी ने पीएम को लिखा पत्र
जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर योगेश्वर श्री कृष्णा एयरपोर्ट रखे जाने की मांग तेज हो गई है सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्रनी उपाध्याय द्वारा उठाई गई इस मांग को अब ब्रज भूमि का समर्थन मिलने लगा है श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भगवान श्री कृष्ण की नाम रखने की मांग की