मिली जानकारी के अनुसार, कनेटी गांव का युवक कौशल पटेल, सक्ती की ओर गया था। जो वापस अपने गांव आते समय बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सांकेतिक बोर्ड से टकरा गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के मर्च्युरी भिजवा दिया है। कल 8 नवंबर को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।