उनियारा: उनियारा नगरपालिका के कानाराम होंगे अधिशासी अधिकारी
Uniara, Tonk | Nov 21, 2025 उनियारा नगरपालिका में रिक्त चल रहे अधिशाषी अधिकारी के पद पर कानाराम को नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार नगरपालिका उनियारा में अधिशाषी अधिकारी का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था। जिससे कार्यवाहक के भरोसे कार्यालय चल रहा था। कानाराम को अधिशाषी अधिकारी के पद पर नियुक्त करने से लोगों को लाभ मिल सकेगा।