हरदोई: नए श्रम कानूनों के विरोध में बैंककर्मियों ने एआईबीईए के झंडे तले बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर किया प्रदर्शन
Hardoi, Hardoi | Nov 26, 2025 पुराने श्रम कानून बदलकर नए श्रम कानून लागू कर देने के विरोध में केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वाहन पर बैंककर्मियों ने एआ ईबी ईए के झंडे तले बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया। बैंककर्मियों ने पूरे दिन काल फीता बांधकर कार्य किया। विरोध प्रदर्शन में विभिन्न बैंको के कर्मचारी दोपहर भोजनावकाश में एकत्रित हुए।