मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित इफको ई-बाजार परिसर में गुरुवार को किसानों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम चार बजे तक चला। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा जांच के महत्व, मिट्टी संरक्षण, उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के वितरण एवं उसके लाभों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में क्षेत्र के कर