बरेली: किशोर ने फंदे से लटकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
थाना सुभाषनगर के गणेशनगर निवासी 16 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र दीपक कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखी चादर का फंदा बनाकर उससे सुसाइड कर लिया। जब परिवार ने उसके शव को फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। तुंरत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।