बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के पुरवा बब्बन खां में दबंगों ने घर में घुसकर तीन लोगों को जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के पुरवा बब्बन खां में सट्टे का विरोध करना तीन लोगों को महंगा पड़ गया। दबंगों ने घर में घुसकर बेरहमी से तीन लोगों की पिटाई लगा दी। जिसमें तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।