हिसार: नगर निगम में अस्थायी सफाई कर्मचारी हटाए गए, 3 महीने बाद कर्मचारियों का धरना, बहाली की मांग
Hisar, Hissar | Nov 25, 2025 हिसार में नगर निगम द्वारा हटाए गए अस्थायी डेली वेजेस सफाई कर्मियों ने मंगलवार से धरना शुरू कर दिया है। सफाई पखवाड़ा अभियान के दौरान रखे गए इन कर्मचारियों का कहना है कि तीन महीने काम करवाने के बाद अचानक उन्हें हटा दिया गया, जिससे उनकी रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के काम से हटा दिया गया है