अजयगढ़: अजयगढ़ में कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश से किसान हुए परेशान
Ajaigarh, Panna | Mar 20, 2026 अजयगढ़ क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज ने अन्नदाताओं की कमर तोड़ दी है। पिछले दो दिनों से जारी बेमौसम बरसात और तेज आंधी ने खेतों में खड़ी सोने जैसी फसलों को मिट्टी में मिला दिया है। किसानों की आंखों में अब मेहनत की कमाई डूबने का डर साफ देखा जा सकता है अजयगढ़ में आज सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश किसी आपदा से कम नहीं है। खेतों में लहलहाती गेहूं, चना और सरसों की