गड़हनी: गड़हनी में आयोजित किया गया पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर
गड़हनी प्रखंड के नहसी पशु मेला में पशु एवं मत्स्य विभाग के द्वारा पशु चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर बुधवार दोपहर 1 बजे लगाया गया जो शाम 4 बजे तक चला। शिविर का उद्घाटन पशु चिकित्सा पदाधिकारी चंद्रकांत निराला ने फीता काट कर किया। इस शिविर में जीविका के कई पदाधिकारी व कर्मी का भी काफी योगदान रहा। पशुओं के रोग से संबंधित जानकारी व दवा भी वितरण किया गया।