गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत मुड़ाकाटी पंचायत के बुरु भावटिया गांव में आदिम उतनाव गांवता क्लब की ओर से सिदू-कान्हू फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन आयोजित फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।