आरा: सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला भोजपुर से गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग के नाम पर किया था फोन
Arrah, Bhojpur | Dec 2, 2024 पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में एक युवक को पुलिस ने बिहार के भोजपुर से गिरफ्तार किया है.भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र से युवक की गिरफ्तारी हुई है. उसका नाम रामबाबू राय बताया जा रहा.पूर्णिया की पुलिस भी शाहपुर पहुंची थी. गिरफ्तारी के बाद पूर्णिया की पुलिस युवक को अपने साथ लेकर चली गई है.02 दिसंबर को इसकी पुष्टि शाहपुर थाना प्रभारी ने किया