कानपुर: कचहरी परिसर में छठी मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, पैरवी को लेकर लंबे समय से थी परेशान
कचहरी परिसर की छठी मंजिल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। शनिवार दोपहर में 2बजे खून से लथपथ महिला को जमीन पर पड़ा देख कचहरी में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।महिला किसी मामले की पैरवी को लेकर लंबे समय से परेशान चल रही थी। इसी को लेकर महिला ने यह कदम उठाया।