राजपुर निवासी प्रभु महतो एवं उमेश महतो के पुत्र की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। ऐसे में केसरिया विधायक शालीनी मिश्रा के द्वारा पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की गई। इसके साथ ही केसरिया विधायक ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि वे दुख की घड़ी में परिजनों के साथ है।