मोतिहारी: केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा पहुंची अरेराज सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर, की पूजा अर्चना
केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा आज बिहार के सुप्रसिद्ध अरेराज सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पहुंची है। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर चंपारण एवं बिहार की तरक्की के लिए कामना किया। पूजा के उपरांत महामंडलेश्वर रविशंकर गिरि महाराज ने विधायक को सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम अरूण कुमार,डीएसपी रंजन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।