मंदसौर: प्रतिबंध के बावजूद चायनीज मांजा बेचते हुए युवक पर मामला दर्ज
घटना 13 जनवरी 2026 की रात करीब 22.30 बजे नरनसिंहपुरा स्कूल के पास की बताई जा रही है। यहां नया गांव नरनसिंहपुरा निवासी 20 वर्षीय जीवन कुमावत पिता ओमप्रकाश कुमावत द्वारा चायनीज मांजा की बिक्री की जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पास से 05 गट्टे चायनीज मांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 4000 रुपये बताई गई है।