यमुनापार के कोरांव में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में लापरवाही बरतने पर एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी यमुनानगर के निर्देश पर हुई जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। निलंबित दरोगा का नाम सुमित आनंद है। यह घटना 4 मार्च को होली के दिन कोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला है।