लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरकालों की चुकंनडांड मे प्रेमिका की आत्महत्या के मामले मे जांच कर रहे प्रधान आरक्षक ने आशीष मिंज नामक युवक से ₹50000 रिश्वत मांगने और नहीं देने पर प्रेमिका की आत्महत्या मामले में। फंसा देने की धमकी दी थी।जिसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनो की शिकायत के बाद जांच उपरांत प्रधान आरक्षक के खिलाफ थाने FIR दर्ज हुआ।