फरेंदा: लालपुर गांव में ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जताई मारपीट की आशंका
कोल्हुई थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में 30 वर्षीय ट्रैक्टर चालक हबीब की इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते गुरुवार को प्लॉट मालिक ने बताया था कि हबीब को लकवे का दौरा पड़ा है, परिजन उसे अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां आज शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।