टांडा: थाना टांडा क्षेत्र में विधवा पेंशन और किसान सम्मान निधि की राशि धोखाधड़ी से निकालने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ FIR
Tanda, Rampur | Sep 17, 2025 बुधवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के देवीपुरा गांव निवासी एक अनपढ़ महिला की विधवा पेंशन और पीएम किसान सम्मान निधि की राशि उसके एयरटेल पेमेंट बैंक खाते से धोखाधड़ी से निकाल ली गई। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है, जिसके बाद दो लोगो के विरुद्ध अभियोग पंजिकृत किया गया है।