जुनावई थाना क्षेत्र के गांव दुबारी कला निवासी जीतपाल गांव के ही रोहित के साथ 1 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे बाइक से गांव बैरपुर जा रहे थे। जैसे ही वह मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर गांव बैरपुर के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।परिजनों में दोनों घायलों को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।