सासाराम: सदर अस्पताल के मातृ शिशु विभाग में अल्ट्रासाउंड मशीन कई महीनों से बंद, मरीजों को हो रही परेशानी
Sasaram, Rohtas | Oct 14, 2024 सासाराम सदर अस्पताल के मातृत्व शिशु विभाग में अल्ट्रासाउंड मशीन बंद होने के कारण ईलाज कराने आये मरीजो को परेशानी झेलनी पड़ी। मजबूरन मरीजों को अल्ट्रासाउंड करने के लिए प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर में जाना पड़ रहा है इस मामले में रोहतास सिविल सर्जन डॉ.मणिराज रंजन ने बताया कि उनके पोस्टिंग से पूर्व ही अल्ट्रासाउंड मशीन डॉक्टर नहीं होने के कारण बंद पड़ा है।