रामपुर: कलेक्ट्रेट में पोल्ट्री व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर की चिकन और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध हटाने की मांग
Rampur, Rampur | Aug 21, 2025 गुरुवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार पोल्ट्री फार्मर ब्रोइलर्स वेलफेयर फेडरेशन के पदाधिकारी नफ़ीज़ अहमद के नेतृत्व में पोल्ट्री उत्पादों के व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुँचे और डीएम को ज्ञापन देकर पोल्ट्री उत्पाद जैसे अंडा मुर्गी पर प्रतिबंध हटाने की माँग की। दरअसल बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने पोल्ट्री उत्पादों पर रोक लगा दी है।