भिंड नगर: भिंड जिले में 22 जनवरी 2024 को शुष्क दिवस घोषित।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजीव श्रीवास्तव ने दी जानकारी
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि 22 जनवरी 2024 को भिंड जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में एकदिवसीय शुष्क दिवस घोषित किया गया है। भिंड जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानें, समस्त देसी मद्यभाण्डागारों से मदिरा का प्रदाय,परिवहन,क्रय विक्रय, एवं उपभोग तथा समस्त भांग विक्रय संपूर्ण दिवस प्रतिबंध रहेगा।