भिंड नगर: थाना सिटी कोतवाली भिंड पुलिस द्वारा दो अवैध पिस्टल तस्करों को पांच पिस्टल दो राउंड व मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार।
भिंड शहर के निराला रंग बिहार के पास से सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार सहित दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से अवैध हथियार मिले हैं। दरअसल सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि अवैध हथियार लिए हुए दो व्यक्ति मोटरसाइकिल लिए हुए खड़े हैं जिसकी सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपीयों को निराला रंग बिहार के पास से धर दबोचा।