बेगूसराय: परिहारा थाना पुलिस ने 19 लीटर देशी शराब के साथ 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
परिहारा थाना की पुलिस ने 19 लीटर देसी शराब के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि 19 लीटर देसी शराब के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है.