जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव के समीप एनएच 27 पर बुधवार को ट्रक के धक्के से एक बोलेरो पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों में थावे थाना क्षेत्र के लछवार गांव के श्रीनिवास ठाकुर व उनके पुत्र राहुल कुमार व एक अन्य युवक शामिल हैं। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।