गाजीपुर।छठ महापर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल ने यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कई पूजा विशेष ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया है। इन विशेष ट्रेनों से न केवल वाराणसी बल्कि गाजीपुर और बलिया जिलों के यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी।पूर्वोतर रेलवे ने तीन नई ट्रेन चालू की है।