जालौर: जालौर की कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोर गिरोह का किया खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार
Jalor, Jalor | Mar 18, 2024 जालौर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकबजनी व चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जालौर के कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शहर में हुई चोरी की वारदातों का किया खुलासा एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 4लाख 12हजार नकद व दो किलो चांदी के जेवरात सहित सोने के गहने भी बरामद किए हैं!