जालौर: जालौर के सामान्य अस्पताल में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर 6 माह से नहीं मिल रहा वेतन
Jalor, Jalor | Mar 18, 2024 जालौर के सरकारी सामान्य अस्पताल में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है वेतन नहीं मिलने के कारण सफाई कर्मचारियों ने बीते दो दिन से हड़ताल कर रखी है। इसके कारण अस्पताल परिसर में गंदगी फैली हुई है,और मरीज व उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने की वजह से अस्पताल में जगह-जगह गंदगी का आलम दिखाई दे रहा है।