गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत माता का पुरा मोड़ के पास गोहद रोड पर गुरुवार को लगभग 6:00 बजे अनियंत्रित बाइक चालक ने रोड पर खड़ी गाय में टक्कर मार दी। जिससे दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों की मदद से गोहद अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है।