पाकरटांड थाना क्षेत्र के केशलपुर खिजुरडीह के पास रविवार के शाम 4:00 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में गिरने से संदीप टोप्पो नामक युवक घायल हो गया। घायल को स्थानीय राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया गया। बताया गया कि वह बाजार से नशे का सेवन कर लौट रहा था, इसी दौरान नियंत्रण होकर गिर और माथे में चोट लगी।