छिबरामऊ: समधन फर्रुखाबाद रोड पर तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, बाइक सवार घायल, एंबुलेंस द्वारा कराया गया भर्ती
गुरसहायगंज के समधन फर्रुखाबाद रोड पर तेज रफ्तार एक बाइक बिजली के पोल से जा टकराई जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती। हालांकि यह घटना मंगलवार की रात 8:10 की बताई जा रही।