फिरोज़ाबाद: पुलिस ने नाजायज शराब की तस्करी करते समय एक आरोपी को कोहिनूर तिराहे के पास किया गिरफ्तार,एक लाख ₹ की शराब बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ पुलिस ने मंगलबार की सुवह शराब की तस्करी करते समय एक आरोपी को पुलिस ने कोहिनूर रोड तिराहे के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम महाबीर सिंह बताया जा रहा है। कब्जे से अंग्रेजी शराब की 60 बोलत बरामद की है। जिसकी कीमत एक लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।