पातेपुर में अंचलाधिकारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के कारण राजस्व संबंधित कार्य ठप हो गए है। गुरुवार की दोपहर अंचल कार्यालय पहुंचे रैयत अजय कुमार, रत्नेश यादव आदि ने बताया कि बीते 3 दिनों से पातेपुर सीओ प्रभात कुमार के हड़ताल पर जाने के कारण जमीन के दाखिल खारिज समेत अन्य कार्य बाधित हो गए है। लोग कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। लोगों की परेशानी बढ़ गई है।