कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के नेरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट पीड़ित ने एसपी दफ्तर में दिया शिकायती पत्र
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के नेरा गांव निवासी आकाश के द्वारा आज एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र देते हुए बताया गया, कि उसके जमीनी विवाद को लेकर उसके ही गांव के उमेश राहुल दीपू के द्वारा पीड़ित के साथ गाली गलौज करने लगे जब पीड़ित ने उसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने एक राय होकर पीड़ित के साथ मारपीट की जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया था।