कन्नौज: गुरसहायगंज थाना के अनीभोज गांव में बेटे पर लगाए लड़की भागने से आरोप को मां ने बताए झूठा, एसपी से जांच की मांग।
गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक पर गांव की लड़की को भगाने का आरोप लगा है। मामले को लेकर मां और आरोपी युवक सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। आरोपी युवक की मां ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए मामले की जांच की मांग रखी है। पक्ष के मुताबिक उसके बेटे को रंजिश के तहत झूठा फसाया जा रहा है।