कन्नौज: तिर्वा पट्टी गांव में युवती की पिटाई करने वाले युवक के खिलाफ सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के तिर्वा पट्टी गांव में युवती की पिटाई के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती 26 मार्च को गांव में नशे की हालत में युवक ने युवती की पिटाई की थी। घायल युवती का जिला अस्पताल में उपचार किया गया।