झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ जिला शाखा गिरिडीह की बैठक सोमवार को 3 बजे तक किरण पब्लिक स्कूल के प्रांगण में जिला अध्यक्ष दिव्या देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समूचे जिला के सैकड़ो प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक को सरिता देवी जिला मंत्री,सितारा परवीन प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन सचिव सह प्रदेश मुख्य संरक्षक ने संबोधित किया।।