वाराणसी में उपमुख्यमंत्री ने की जनसभा, बोले काशी का कायाकल्प हो रहा
Sadar, Varanasi | May 27, 2024 उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि काशी में इतना विकास कार्य हुआ है कि आज काशी वर्ल्ड क्लास सिटी बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि 2014 में ज़ब आपने मोदी जी को चुना उस वक़्त उनके सामने बहुत चुनौतीयाँ थी,भ्रष्टाचार चरम पर था। 2 जी घोटाला,कोयला घोटाला, कॉमन वेल्थ गेम्स घोटाला यहां तक कि सेना के उपकारणों में भी घोटाला यानि हर तरफ घोटाला ही घोटाला था।