लहुराबीर में कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले बीजेपी संविधान बदलना चाहती है
Sadar, Varanasi | May 26, 2024 वाराणसी संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के लहुराबीर स्थित केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। पवन खेड़ा ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता अनंत हेगड़े द्वारा संविधान बदलने की बात की गई है। यह 400 पार का नारा दे रहे हैं जिसके बाद संविधान बदलने का कार्य करेंगे।