सीरगोवर्धन के मैदान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया जनसभा
Sadar, Varanasi | May 26, 2024 वाराणसी । लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान एक जून को किया जाना है । इसके तहत वाराणसी में भी मतदान किया जाएगा । इसी के तहत चुनाव प्रचार को लेकर सभी पार्टियों ने अंतिम दौर में अपनी ताकत झोंक दी है। इसी के तहत आज वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सीर गोवर्धन क्षेत्र में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनसभा की।