वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंजीत यादव नामक दुष्कर्म और धमकी देने की आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि एक विवाहित युवती के द्वारा आरोप लगाया गया कि इंटरनेट पर उसकी फोटो वायरल करने को लेकर धमकी देते हुए उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।