बिल्सी: वनबेहटा निवासी छात्र की सड़क हादसे में घायल होने के बाद सैफई अस्पताल में मौत, शव गांव पहुंचा तो आंखें हुईं नम
Bilsi, Budaun | Feb 1, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में घायल 12वीं के छात्र निर्दोष (18) की उपचार के दौरान मौत हो गई। बन बेहटा गांव निवासी छात्र का शव रविवार को गांव पहुंचा, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल है। छात्र निर्दोष, जो बिल्सी नगर के एन ए इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था, 19 जनवरी को विद्यालय से पढ़ाई कर बाइक से घर लौट रहा था।