ऊना: दूध देकर घर लौट रही महिला के साथ हुई छेड़खानी, महिला थाना ऊना में दो आरोपियों पर मामला दर्ज
ऊना महिला पुलिस थाना के तहत एक गांव की महिला ने दो युवकों पर छेड़खानी और जबरन जंगल की ओर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, दूध देकर लौटते समय जसवीर सिंह व विक्की ने उसे रास्ते में रोककर बाजू से पकड़ा, धमकाया और पुरानी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।