भभुआ राजेंद्र सरोवर पर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया है। आज रविवार को 2 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि वाहन जांच अभियान चलाया गया था। जो वरीय अधिकारी के निर्देश पर अपराध और शराब पर सख्ती से जांच किया गया। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य अपराध प्रवृति के लोगों पर नजर रखना है।